ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGarhHapurNewsUttar Pradesh

युवती ने पीएसी में तैनात जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप जवान ने युवती का वीडियो वायरल करने की दी धमकी

युवती ने पीएसी में तैनात जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप जवान ने युवती का वीडियो वायरल करने की दी धमकी

गढ़मुक्तेश्वर: शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने पीएसी में तैनात जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी फोटो और वीडियो बना ली. इसके बाद दबाव में आकर आरोपी ने नाटक रचकर उससे तहसील में शादी कर ली, लेकिन फिर उसने उसे छोड़ दिया.

बार-बार किया बलात्कार

पीड़िता ने एसपी अभिषेक वर्मा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि करीब पांच साल पहले उसकी मुलाकात अमरोहा जिले के एक युवक से हुई थी। युवक ने उससे प्यार का नाटक किया था. उसने उसे शादी का झांसा दिया और कहा कि सरकारी नौकरी मिलते ही शादी कर लेगा। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो बना ली.

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

आरोपी ने उसकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब उसने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने उससे अमरोहा की एक तहसील में शादी करने का झांसा दिया, लेकिन आज तक आरोपी उसे अपने घर नहीं ले गया।
तीन महीने बाद भी उसे लेने कोई नहीं आया और जब वह आरोपियों के पास जाती है तो वे उसे बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी देते हैं। एसपी ने गढ़ कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page