ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

ससुर ने बहू को दबोच लिया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया

ससुर ने बहू को दबोच लिया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया

मेरठ

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सोमवार को ससुर ने पुत्रवधू से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आए बेटे ने पिता को रोका तो उसने डंडा से हमला कर बेटे का सिर फोड़ दिया। पड़ोसियों ने पहुंचकर आरोपी का विरोध किया तो वह धमकी देता हुआ फरार हो गया।

 

थाने पर दी तहरीर में युवक ने आरोप लगाया कि सोमवार को वह अपने कमरे में सो रहा था। पत्नी घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके पिता ने बहू को दबोच लिया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पत्नी के शोर मचाने पर युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो पिता ने बेटे पर ही हमला कर दिया। डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर युवक को बचाया।

इसके बाद आरोपी पिता धमकी देता हुआ फरार हो गया। पत्नी के साथ युवक थाना लिसाड़ी गेट पहुंचा और उसने दुष्कर्म के प्रयास की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। बाद में उसे सौ फुटा रोड से हिरासत में ले लिया गया।

इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर की महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायत आती रहती है, उसे पहले भी लिसाड़ी गेट व परतापुर थाना पुलिस नाबालिग बालकों के साथ कुकर्म के मामले में जेल भेज चुकी है


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page