गाजियाबाद में महिला की संदिग्ध हाल में मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

गाजियाबाद में महिला की संदिग्ध हाल में मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

गाजियाबाद: मसूरी थाना क्षेत्र के मिशलगढ़ी में रहने वाली एक महिला की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान

महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिल्ली के रहने वजीराबाद के रहने वाले सतेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बहन सोनम की शादी वर्ष 2018 में मिशलगढ़ी के रहने वाले विक्की के साथ की थी।

थार कार की कर रहे थे मांग

आरोप है कि वह दहेज में स्विफ्ट कार दे रहे थे, लेकिन ससुराल पक्ष ने दबाव बनाया तो उन्हें स्कार्पियाे कार देनी पड़ी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष थार कार व दहेज की मांग कर रहा था। इसको लेकर सोनम का उत्पीड़न किया जा रहा था। वह सोमवार को सिंधारा लेकर पहुंचे तो सोनम ने सास-ससुर के नाराज होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया।

दो लोगों को हिरासत में लिया गया

इसके बाद उन्हें सोनम के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। मामले में सतेंद्र ने ससुर राजपाल नागर, पति विक्की नागर, सास आशा और देवर शैंकी नागर के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version