ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थिति में छात्र को लगी गोली, घर में मौजूद परिजन हुए फरार

संदिग्ध परिस्थिति में छात्र को लगी गोली, घर में मौजूद परिजन हुए फरार

गाजियाबाद:

डासना में रविवार शाम आठवीं कक्षा के एक छात्र को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। घटना के वक्त वह अपने कमरे में एक रिश्तेदार के साथ था। उन्हें संजय नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घर में कोई हथियार नहीं
एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि अबरार के बेटे समीर को गोली मारी गई है। अबरार ने बताया है कि वह बाहर था. घर पर पत्नियां अफसाना और समीर थे। गोलियों की आवाज के साथ जब समीर की चीखें सुनाई दीं तो वह दौड़कर पहली मंजिल पर उसके कमरे में पहुंची और पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

अबरार के मुताबिक घर में कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है। उन्हें नहीं पता कि गोली चली है. गोली मारने के बाद घर में मौजूद रिश्तेदार भी भाग गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

महिला से बलात्कार
वहीं, गाजियाबाद में नौकरी का झांसा देकर एक महिला को फ्लैट में ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि महिला फरीदाबाद की रहने वाली है और वह एक जॉब साइट पर राजीव नाम के आरोपी के संपर्क में आई थी.

राजीव ने नोएडा की एक सोसायटी में घरेलू सहायिका की नौकरी की बात बताई और शनिवार को महिला को बुलाया। आरोपी उसे जीएच-सैट सोसायटी में अशोक के फ्लैट पर ले गया। आरोप है कि उनके जाते ही अशोक बाहर चला गया और राजीव ने महिला से दुष्कर्म किया।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि अशोक फ्लैट में किराये पर रहता था। आरोपी राजीव ने अपनी कार सोसायटी में छोड़ दी है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page