डॉक्टर बी.आर.अंबेडकर को AIHCP के प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजली

डॉक्टर बी.आर.अंबेडकर को AIHCP के प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजली

हापुड़‌

हापुड़‌। जय घोष के नारे के साथ बाबा साहेब का माल्यार्पण कर ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि,
ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों सहित सिखेड़ा चौक स्थित बाबा साहेब डाॅ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य तिथि मनाई,
इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि भारत रत्न, भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्वतंत्रता, समानता, विज्ञानवाद, मानवतावाद, सत्य व अहिंसा के प्रबल पक्षधर रहे हैं, वह आधुनिक भारत के निर्माण, सामाजिक असमानता को दूर करने तथा महिलाओं,व कमजोर वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए आजीवन समर्पित रहे, राष्ट्र निर्माण हेतु समाज के उन्नयन एवं राष्ट्रीय आर्थिक विकास, संविधान के निर्माण व शिक्षा में बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय रहा है, ऐसे भारतीय बहुज्ञ, महान समाज सुधारक, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर हम सभी उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं,।
इस अवसर पर पंडित लोकेश शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी, पंडित आशीष शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष, पंडित अजय शर्मा जिला अध्यक्ष हापुड़, पंडित नरेन्द्र शर्मा जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, पंडित सुनील शर्मा जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, आबिद सैफी गढ़ विधानसभा अध्यक्ष, दिपांशु गर्ग जिला उपाध्यक्ष, महिपाल सागर जिला महासचिव, एन.के.त्रिपाठी, मास्टर पुष्पाल सिंह मास्टर इंद्र प्रसाद कालूराम गंगा शरण जोशी बबली सचिन अनिल उर्फ देवीलाल सूरज सिंह रामलाल पंकज धर्मेंद्र सिंह प्रधान सुंदर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे,

Exit mobile version