ATMS College of Education Menmoms
AstrologyCrime NewsHapurHealthNewsUttar Pradesh

सेहत के लिए वरदान है भिगोए हुए अखरोट, जानें इसे रोज सुबह खाने के अनेकों फायदे

सेहत के लिए वरदान है भिगोए हुए अखरोट, जानें इसे रोज सुबह खाने के अनेकों फायदे

लाइफस्टाइल 

सुबह के समय हमेशा कुछ हेल्दी खाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे स्वास्थय को काफी फायदा भी मिलेगा और दिनभर काम करने की एनर्जी भी मिलेगी। ऐसा ही एक फूड आइटम है, अखरोट। दिमाग जैसा दिखने वाला यह ड्राई फ्रूट कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए रोज सुबह इसे खाना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसे आप चाहें, तो बादाम की तरह रात भर पानी में भिगोकर, सुबह खा सकते हैं या दूध के साथ भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं, सुबह के समय अखरोट किन पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इसे खाने से आपको मिल सकते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर

अखरोट उन फूड आइटम्स में शामिल है, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी अधिक मात्रा में होता है। यह एक प्रकार का हेल्दी फैट होता है, जो दिल को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने में काफी मददगार होता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यूनट सिस्टम को मजबूत करने में और दिल को हेल्दी रखने में काफी मदद करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज से बचाव करने में सहायक होते हैं, जिस कारण से सेल्स डैमेज नहीं होते और इंफ्लेमेशन भी कम होता है।

एनर्जी का बेहतरीन स्रोत

अखरोट काफी कैलोरी डेंस फूड आइटम माना जाता है, जिस कारण से इसे थोड़ी मात्रा में खाने से भी काफी एनर्जी मिलती है। इसलिए इसे सुबह खाने से आपको अपने दिन भर के काम करने के लिए काफी ऊर्जा मिल जाती है।

फाइबर से भरपूर

अखरोट में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन के साथ-साथ वजन कम करने में भी काफी मददगार हो सकता है। फाइबर की वजह से काफी समय तक पेट भरा रहता है और बार बार भूख नहीं लगती। इस कारण से वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, फाइबर की वजह से, यह अचानक से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता, इस कारण से यह डायबिटीज से बचने में भी मदद करता है।

विटामिन-ई से भरपूर

अखरोट में विटामिन-ई पाया जाता है, जिस कारण से यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन-ई फाइन लाइंस, झुर्रियां, स्किन लूज होना जैसी कई एजिंग की समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

 

 

 

 

 

 

jmc
jmc

 

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page