ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

छह साल के बच्चे प्रद्युम्न को पार्क में खेलते समय तीन कुत्तों ने घेर लिया बच्चे को किया काटकर जख्मी

छह साल के बच्चे प्रद्युम्न को पार्क में खेलते समय तीन कुत्तों ने घेर लिया बच्चे को किया काटकर जख्मी

गाजियाबाद

लालकुआं स्थित यादव नगर में मामा के घर आए छह साल के बच्चे प्रद्युम्न को पार्क में खेलते समय तीन कुत्तों ने घेर लिया। वह बचकर भागने लगा, लेकिन वह डरकर जमीन पर गिर पड़ा। मामा विशाल ने बताया कि कुत्तों ने प्रद्युम्न के मुंह पर कई बार काटा। इससे उसका होठ पूरी तरह से जख्मी हो गया।

लहूलुहान बच्चे को लेकर विशाल जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। यहां पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद बच्चे को सीरम लगवाने के लिए जीटीबी दिल्ली रेफर कर दिया गया। सीरम लगवाने के बाद बच्चे को दोबारा से जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

इसी कुत्ते ने 12 लोगों को किया है जख्मी

सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि बच्चे के होठ की सर्जरी की जाएगी। बच्चे की मां आरती नोएडा में रहती हैं। विशाल ने बताया कि उक्त कुत्तों द्वारा 15 दिन में 12 लोगों को काटकर घायल किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page