ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कम राजस्व वसूली पर आबकारी, परिवहन, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर,  विद्युत  तथा वन अधिकारी को थमाया कारण बताओं नोटिस

कम राजस्व वसूली पर आबकारी, परिवहन, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर,  विद्युत  तथा वन अधिकारी को थमाया कारण बताओं नोटिस
हापुड़
हापुड़ । जनपद में कर करेत्तर, राजस्व कार्यों के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी  संदीप कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने तथा समस्त उप जिलाधिकारियों को वसूली के संबंध में नियमित रूप से बैठक करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करने हेतु विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने लक्ष्य की सापेक्ष कम वसूली पर आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हापुड़, तथा वन अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों/लम्बित सन्दर्भो का गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्राप्त सन्दर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में नही आना चाहिए। सभी अधिकारी समय-समय पर पोर्टल पर सन्दर्भों को चेक करते रहे जिससे कि कोई भी प्रकरण लम्बित/डिफाल्टर की श्रेणी में न आये। एडीएम ने कहा की राजस्व वसूली तथा अन्य संदर्भ को सीएम पोर्टल से जोड़ दिया गया है जिससे जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है अतः राजस्व वसूली में तेजी लाएं।
   अपर जिलाधिकारी ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, कर करेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। अभियान चलाकर प्रर्वतन के माध्यम से मानक के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए। अवैध खनन के तहत की जा रही कार्यवाही के संबंध में खनन अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के एसडीएम तथा सीओ मिलकर के संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए।
      उन्होने तहसील के दस बड़े बकायदारों सेे राजस्व वसूली के लिये अभियान चलाने के निर्देश दिए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page