ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

झाड़ियों में युवती का शव मिलने से सनसनी

झाड़ियों में युवती का शव मिलने से सनसनी

गाजियाबाद

मुरादनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को गंग नहर पुल के किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान हैं. हत्या के बाद शव को यहां फेंके जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.

गुरुवार दोपहर कुछ लोग गंगनहर पुल से गुजर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी. शव खून से लथपथ था। कई जगह चोट के निशान थे.

सूचना पर एसीपी मसूरी और मुरादनगर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेजें। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 24 साल है.

मामले में एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उससे मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। शव की सूचना आसपास के थाने और डीसीआरबी में दे दी गई है. पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page