ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है

दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है

हापुड़।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में रहने वाले भोलू ने बताया कि उसकी पुत्री लता की शादी 14 नवंबर 2021 नगर के मोहल्ला रेती में रहने वाले मनोज कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। दिए गए दान दहेज से आरोपित पति खुश नहीं थे। आए दिन आरोपित मकान को बेचने के लिए कहता था, लेकिन उसकी पुत्री उसका विरोध करती थी। कई बार आरोपित मायके से दो लाख रुपये लाने की मांग करता था। विरोध करने पर वह मारपीट करता था। 25 जून की रात को मनोज ने शादी में मिली बाइक को बेचने के लिए कहा, लता ने उसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। 26 जून को आरोपित ने लता की हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर वह उसकी ससुराल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित को गिरफ्तार करने केे लिए दबिश दी गई, लेकिन आरोपित नहीं मिल सका है। शीघ्र ही आरोपित काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page