ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

बारहवफात के पर्व पर शान्ति समिति की बैठक आयोजित,डीएम, एएसपी ने दिए निर्देश

बारहवफात के पर्व पर शान्ति समिति की बैठक आयोजित,डीएम, एएसपी ने दिए निर्देश

हापुड़। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में बारहवफात के पर्व पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं शान्ति पूर्ण ढंग से मनाये जाने के दृष्टिगत मुस्लिम धर्मगुरूओं, गणमान्य एवं सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने मुस्लिम धर्मगुरूओं, गणमान्य एवं सम्भ्रान्त नागरिकों तथा उपस्थित सभी लोगों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाऐं देते हुए शांति व्यवस्था को कायम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम व जुलूस का आयोजन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त कार्यक्रमों के आयोजकों व संयोजकों को अपने स्तर से कार्यक्रम स्थल पर वांलटियर तैनात करने तथा उनकी सूची मोबाईल नं0 सहित शासन व पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता हाईडिल को जर्जर एवं ढीले हो रहे विद्युत तारों सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि व्यवस्थापकों, पदाधिकारियों से संमन्वय स्थापित कर आयोजन स्थल व रूट पर पैदल भ्रमण करते हुए सभी आवश्यक बिन्दुओं को नोट कर उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परम्परागत जो आयोजन जिस रूप में अनवरत चले आ रहे है उसी रूप में होगें। किसी भी नई परम्परा की शुरूआत नही होगी। पुलिस अधीक्षक ने भी कहा कि त्यौहारों में असमाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जनपद के सभी संवेदनशील स्थलों एवं मिश्रित बस्तियों में लगातार मॉनिटरिंग करते हुए अनवरत संवाद करने के निर्देश दिए। किसी भी सम्भावित स्थितियों की संज्ञानता में तत्काल उच्चधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर की गयी तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन सार्वजनिक मार्ग बाधित करके न हो उन्होने आयोजकों से कहा कि किसी भी नई परम्परा आयोजन नहीं किया जायेगा तथा जुलूस को निर्धारित मार्ग से ही निकालें। जुलूस को मार्गों पर अधिक समय तक न रोकें, जिससे कि जनपद वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के शस्त्र का प्रयोग प्रतिबंधित हैं।

उन्होंने जनपद वासियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने जनपद के सभी डीजे संचालकों को निर्देशित किया कि निर्धारित ध्वनि सीमा तक ही डीजे साउण्ड का प्रयोग करें। नियमों का उल्लघंन करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान मुस्लिम धर्मगुरूओं, गणमान्य एवं सम्भ्रान्त नागरिकों ने साफ सफाई, जल भराव, जल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को समस्याओं का निस्तारण ससमय करने के निर्देश दिए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page