ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट होनें से परेशान हुए यात्री

कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट होनें से परेशान हुए यात्री

हापुड़

हापुड़। कोहरे के कारण लगातार प्रमुख ट्रेनों के लेट होनें से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार सुबह घना कोहरा होने के कारण बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली शटल एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। इस ट्रेन से सैकड़ों यात्री रोजाना दिल्ली गाजियाबाद के लिए सफर करते हैं। ट्रेन के लेट होने दैनिक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इसके साथ ही लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाले अवध असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंची। बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन ने भी यात्रियों को एक घंटे तक इंतजार कराया। जबकि सहरसा से चलकर अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा, भुज से चलकर बरेली को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि घना कोहरा होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है, जिस कारण ट्रेनों का संचालन थोड़ा बिगड़ गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page