ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurMeerutNewsUttar Pradesh

Padmini Ekadashi: ‘ब्रह्मा और इंद्र’ के शुभ योग में करें पूजा, बरसेगी भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की कृपा

Padmini Ekadashi: ‘ब्रह्मा और इंद्र’ के शुभ योग में करें पूजा, बरसेगी भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की कृपा

मेरठ:

आज पुरूषोत्तम मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे कमला पुरूषोत्तम एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का संबंध भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी से है। कमला माता लक्ष्मी का एक नाम है। इस तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तम तिथियों में से एक बताया है।

ब्रह्मा और इंद्र नामक शुभ योग

यह एकादशी में हर तीन साल में एक बार आती है। इसके अलावा आज ब्रह्मा और इंद्र नामक शुभ योग भी बन रहे हैं। जिससे एकादशी का महत्व बढ़ गया है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का पूजन करें। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम व कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस दिन व्रत करने से सुख, सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

पद्मिनी एकादशी के व्रत की मान्यता

इस व्रत की मान्यता है कि विधि-विधान से पद्मिनी एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साधक को कठोर यज्ञ, तपस्या, व्रत इत्यादी के समान फल की प्राप्ति होती है। साथ ही विधि-विधान से इस व्रत को पूर्ण करने से भगवान श्रीहरि के चरणों में स्थान प्राप्त होता है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page