शादी का झांसा देकर एक युवक एक महिला से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा।

शादी का झांसा देकर एक युवक एक महिला से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा।

हापुड़।
शादी का झांसा देकर एक युवक ने महिला से एक साल तक दुष्कर्म किया। महिला द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया है, इतना ही नहीं उसकी हत्या की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। डेढ़ वर्ष पहले करीमपुरा के दानिश से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोप है कि दानिश ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। शादी की बात पर पीडि़ता को हर बार टरका देता।
कुछ दिन पहले उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया। इसपर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर गाली- गलौज कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Exit mobile version