ATMS College of Education Menmoms
News

NCERT की 35 करोड़़ की नकली किताब प्रकरण में हापुड़ निवासी सहित चार गिरफ्तार,मचा हड़कम्म

हापुड़। मेरठ जिले में NCERT की नकली किताबें प्रिंट करने और उन्हें बेचे जाने की सूचना पर STF और परतापुर पुलिस की टीम ने एक गोदाम पर छापा मारा और वहां से बड़ी मात्रा में NCERT की किताबें बरामद की हैं।. बरामद किताबों की कीमत 35 करोड़ रूपये बतायी जा रही है।

. पुलिस ने मेरठ से इस मामले में हापुड़ के गढ़ निवासी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
फिलहाल गोदाम का मालिक फरार है।

उधर नकली किताबें सप्लाई करने का ये नेक्सस उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश और राजस्थान तक होने की बातें सामने आ रही हैं.

क्या है मामला?
मेरठ पुलिस को सूचना मिली कि थाना परतापुर में एक गोदाम के अंदर नकली NCERT की किताबों की प्रिंटिंग और सप्लाई का धंधा चल रहा है. इसी सूचना पर एसटीएफ और थाना परतापुर की संयुक्त टीम ने जब यहां छापा मारा तो उनकी उन्हें बड़ी संख्या में नकली किताबें मिलीं. बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद किताबों को जलाने की भी कोशिश की गई, लेकिन आग बुझाकर काफी किताबें बरामद कर ली गईं.
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि गोदाम के अंदर से मिली किताबों की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है. फिलहाल गोदाम को जांच के लिए सील किया जा रहा है. पुलिस किताबों की प्रिंटिंग वाली जगह पर भी पहुंची और यहां से 6 प्रिंटिंग मशीनें भी बरामद कीं. मामले में करीब 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि फरार मालिक की तलाश की जा रही है. यहां छापी जा रही किताबों को यूपी के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और आसपास के अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण अभिलाष राजपूत पुत्र स्व0 राजकुमार, रहीशुद्दीन पुत्र नूर मौहम्मद, गढ़ निवासी आबिल उर्फ आदिल पुत्र ईदू मेवाती ,सत्येन्द्र कुमार पुत्र ब्रजपाल सिंह हैं

उल्लेखनीय हैं कि हापुड़ में भी पुलिस प्रशासन ने कई दुकानों पर छापेमारी कर नकली किताबें बरामद की थी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page