ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

डीएम की अध्यक्षता में 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के आयोजित हुई बैठक,दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के आयोजित हुई बैठक,दिए निर्देश

हापुड़ । कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला गंगा समिति जिला पर्यावरण समिति व जिला वेटलैंड समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l

बैठक में जिला वन अधिकारी ने बताया कुछ विभागों के जिओ ट्रैकिंग व जीवित्ता प्रमाण पत्र अभी प्राप्त नहीं हुए हैं इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की जिओ ट्रैकिंग कम है उन्हें स्पष्टीकरण जारी किया जाए और 31 अक्टूबर 2023 को सभी विभाग जीवितता प्रतिशत व वृक्षारोपण से संबंधित कार्य पूर्ण कर लें जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देशित किया कि जिन-जिन स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य हुआ है वहां प्रत्येक विभाग पौधों की सुरक्षा सिंचाई एवं अनुरक्षण कार्यों को नियमित रूप से करें l जिला पर्यावरण समिति की बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की संबंधित अधिकारीगण कूड़ा निस्तारण हेतु सार्थक प्रयास करें l बायो मेडिकल वेस्ट अच्छी तरह से समाप्त होना चाहिए l बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण की रोकथाम एवं जिले में कचरा के उठान से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l जिलाधिकारी ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों से गंगा तथा उसकी सहायक नदियों को प्रदूषित करने वाले उद्योगों की सूची पर चर्चा करते हुए l नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए S T P और A T P के क्रियान्वयन के संबंध में भी चर्चा की गई l अधिसासी अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर पिलखवा और हापुड़ को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के अपशिष्ट पदार्थ के पृथक्करण प्लास्टिक प्रदूषण और ई वेस्ट मेनेंज मेंट पर समुचित रूप कार्य करें l गंगा समिति की बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम कराया जाए l आगामी गढ़मुक्तेश्वर मेले में भी जन जागरूकता कार्यक्रम होने चाहिए l उन्होंने अधिशासी अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर से कहा कि घाटों की नियमित रूप से सफाई कराई जाए l जल निगम द्वारा बनाए गए S T P का निरीक्षण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी द्वारा किया जाए गंगा ग्रामों में अंत्येष्टि स्थलों की साफ सफाई व पूर्ण उद्धार किया जाए l प्रत्येक गंगा ग्रामो में से पांच लोगों को चुने और उन्हें गंगा के स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता के कार्य में लगाया जाए वेटलैंड का कोई एरिया आईडेंटिफाई कर लें l

बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा ,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक श्रमायुक्त सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page