ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, शादी ना करनें पर वीडियो किया वायरल , गिरफ्तार

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, शादी ना करनें पर वीडियो किया वायरल , गिरफ्तार

हापुड़

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर विदेश में बसने के सपने दिखाकर एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और शादी से इंकार करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सिम्भावली निवासी एक व्यक्ति के घर परएक अंजान नंबर से कॉल आई। इस काल को उसकी नाबालिग बेटी ने उठाया। तो आरोपी ने उससे मीठी-मीठी बातें कर उसे अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद आरोपी एक दिन मौका पाकर उसके घर आ गया। मिलने पर आरोपी ने बताया कि वह जिला अमरोहा के गांव जब्बारपुर निवासी नजमुद्दीन उर्फ नाजिम है। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद से आरोपी निरंतर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। साथ ही कई बार उसके साथ रेप भी किया। इस दौरान आरोपी ने उसे दुबई में अपना कारोबार बताया। साथ ही उसे दुबई में शिफ्ट करने की बात कही।

इतना ही नहीं आरोपी से उसके साथ जबरन शादी का दबाव डाल रहा है। जिस पर पीड़िता ने इनकार किया तो आरोपी उस धमकाने लगा। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई। दो लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी गई। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब उसने आरोपी से बात की, तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page