ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurMeerutNewsUttar Pradesh

फेसबुक पर प्यार चढ़ा परवान

फेसबुक पर प्यार चढ़ा परवान

मेरठ

हरियाणा के हिसार की रहने वाली एक युवती अपने फेसबुक प्रेमी से मिलने के लिए टीपी नगर थाना क्षेत्र में पहुंच गई। युवती ने फेसबुक प्रेमी द्वारा बताई गई जगह पर खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जब लड़की ने अपने प्रेमी को फोन किया तो उसका मोबाइल फोन भी बंद आया.

प्रेमी की तलाश में भटक रही एक युवती
प्रेमी की तलाश में युवती दिन भर भटकती रही, जब लोगों ने युवती को इधर-उधर घूमते देखा तो मामले की जानकारी टीपी नगर पुलिस को दी। पुलिस लड़की को पकड़कर थाने ले आई।

कुछ दिन पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी
पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह हरियाणा के हिसार की रहने वाली है. उसने बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी. पुलिस ने भी युवक की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।पुलिस ने मामले की जानकारी युवती के परिजनों को दी। थाने पहुंचे परिजन किशोरी को अपने साथ हिसार ले गए।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page