ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

फाइबरकी कमी बना सकती है आपको कई बीमारियों का शिकार, बचाव के लिए इन सब्जियों को करें डाइट में शामिल

फाइबरकी कमी बना सकती है आपको कई बीमारियों का शिकार, बचाव के लिए इन सब्जियों को करें डाइट में शामिल

लाइफस्टाइल

फाइबर हमारी पाचन क्रिया के सुचारू रूप से काम करने के लिए बहुत आवश्यक होता है। यह सिर्फ पाचन में ही नहीं बल्कि, शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम कर, दिल की सेहत को बेहतर रखने में मदद करता है। फाइबर ब्लड शुगर को अचानक से बढ़ने नहीं देता, जिस वजह से डायबिटीज का खतरा कम होता। यह वजन कम करने में भी मदद करता है, जिससे मोटापे से बचाव किया जा सकता है। इसके अलावा, कब्ज जैसी समस्या से भी राहत दिलाने में भी फाइबर आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं किन सब्जियों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिन्हें खाने से आप सेहत से जुड़े, ये सभी लाभ ले सकते हैं।

ब्रोकली दिखने में भले ही कम स्वादिष्ट नजर आती हो, लेकिन यह सब्जी सेहत के गुणों से भरपूर है। इसमें फाइबर के साथ-साथ एंटी-Lack of fiber can make you a victim of many diseases, include these vegetables in your diet for prevention.ऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाव में फायदेमंद है। साथ ही, यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा, इसमें कई विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

शलगम के साथ-साथ, उसकी पत्तियां भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह फाइबर और विटामिन-के की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह पाचन को बेहतर बनाती हैं और यह ओइस्टोपोरोसिस के खतरे को भी कम करती है। यह त्वचा और बालों के लिए भी काफी लाभदायक साबित हो सकती हैं।

यह फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स का एक बेहतर स्त्रोत है। इसे खाने से गट हेल्थ तंदुरुस्त रहती है और साथ ही इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसमें कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो सेहत से जुड़े अन्य फायदे दे सकते हैं।

मशरूम गुणों का खजाना है। यह फाइबर के साथ-साथ, विटामिन-डी का भी अच्छा स्त्रोत है। यह विटामिन अक्सर ज्यादातर लोगों में कम पाया जाता है, तो उसकी कमी पूरी करने में यह मदद कर सकता है। इसके साथ, यह ब्लड प्रेशर कम करने और दिल और दिमाग को फिट रखने में फायदेमंद होता है।

केल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से विटामिन-सी, विटामिन-के और एंटी-ऑक्सिडेंट्स की कमी पूरी होती है। यह दिल के साथ-साथ आंखों और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

 

 

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page