ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

सेहत के लिए बेहद गुणकारी है गुड़ और घी, जानें इसे डाइट में शामिल करने के फायदे

सेहत के लिए बेहद गुणकारी है गुड़ और घी, जानें इसे डाइट में शामिल करने के फायदे

लाइफस्टाइल 

 सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। बदलते मौसम के साथ ही हमारी लाइफस्टाइल भी तेजी से बदलने लगती है। इस मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से लोग आसानी से संक्रमणों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए अपने खानपान में सही बदलाव किए जाएं। इस सीजन में लोग आमतौर पर ऐसे फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, जो उन्हें अंदर से गर्म बनाए रखे और सर्दी से बचाए। गुड़ और घी इन्हीं फूड्स में से एक है, जिसे सर्दियों में डाइट का हिस्सा बनाने से कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे-

कब्ज से दिलाए राहत

अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो गुड़ और घी आपके लिए एक बढ़िया इलाज साबित होगा। नियमित रूप से इसे खाने से आपको कब्ज और आंत से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। गुड़ में मौजूद फाइबर और जरूरी पोषक तत्व और घी की लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज मिलकर एक्सक्रीशन की प्रोसेस को बेहतर बनाते हैं, जिससे असुविधा कम होती है।

वात, पित्त और कफ में असरदार

आयुर्वेद के अनुसार, घी और गुड़ का नियमित सेवन करने से शरीर में वात, पित्त और कफ जैसे दोषों को संतुलित करने में मदद मिल सकती है। गुड़ और घी में मौजूद पोषक तत्वों की वजह से आपके पूरे स्वास्थ्य बेहतर बनाने और शांत करने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया बेहतर बनाए

अगर आप अपनी पाचन क्रिया बेहतर करना चाहते हैं,तो इसके लिए गुड़ और घी खा सकते हैं। दरअसल, आयुर्वेद की मानें तो गुड़ के साथ घी मिलाकर खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रिशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे पाचन बेहतर होता है। नियमित तौर पर आधा चम्मच घी और गुड़ खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन से पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में भी मदद मिलती है।

शरीर को दे पोषक तत्व

घी में हेल्दी फैट और घुलनशील विटामिन जैसे ए, ई और डी भारी मात्रा में होते हैं। वहीं, गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल पाए जाते हैं। ऐसे में दोनों का एक साथ खाने के बाद सेवन करने से शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्व मिलते हैं, जो आपके हेल्द बनाने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र को शांत करे

घी आपके पेट की परत पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसे डाइट में शामिल करने से भारी या मसालेदार भोजन को पचाना आसान होता है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ अपनी प्राकृतिक मिठास की वजह से पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करता है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page