ATMS College of Education Menmoms
BreakingDelhiEducationHapurNewsUttar Pradesh

इसरो ने दी खुशखबरी…चंद्रयान-3 ने चौथी कक्षा में प्रवेश किया

इसरो ने दी खुशखबरी………चंद्रयान-3 ने चौथी कक्षा में प्रवेश किया

नई‍ दिल्‍ली । चंद्रयान-3 को लेकर गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से अहम जानकारी दी गई। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 ने पृथ्‍वी की तीसरी कक्षा का चक्‍कर पूरा कर लिया है। अब चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चौथी कक्षा में प्रवेश कर चुका है। तीसरी कक्षा का चक्‍कर पूरा होने के बाद इसरो ने चंद्रयान-3 के इंजन को स्‍टार्ट कर अगली कक्षा की ओर मोड़ दिया। इसरो ने बताया कि अगले पांच दिन में चंद्रयान-3 पृथ्‍वी की चौथी कक्षा का अपना चक्‍कर पूरा करेगा। अब 25 जुलाई को पांचवीं कक्षा में प्रवेश के लिए फिर से इंजन को स्‍टार्ट किया जाएगा। इसरो का कहना है कि 25 जुलाई को दोपहर दो से तीन बजे के बीच अगली कक्षा में चंद्रयान को प्रवेश कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि करीब 24 अगस्‍त को चंद्रयान चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। बता दें कि इसरो ने 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लांच किया था। 40 दिन के लंबे अंतराल के बाद चंद्रयान को चांद पर उतरना है। 18 जुलाई को चंद्रयान-3 की तीसरी कक्षा में प्रवेश किया था। चंद्रयान मिशन सफल रहा था भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनेगा।

अगर ये मिशन सफल रहा, तब सिर्फ देश के वैज्ञानिकों को गर्व ही नहीं होगा, बल्कि शेयर बाजार की 6 कंपनियों में पैसे लगाने वाले निवेशक भी मालामाल हो जाएंगे। इन 6 कंपनियों ने चंद्रयान के इस सफर में इसरो के साथ बड़ी भूमिका निभाई है। अगर मिशन सफल रहा, तब इन कंपनियों के शेयरों में जबरदस्‍त उछाल आना तय है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page