ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ की युवती शहजादी हत्याकांड में दोस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार

हापुड़ की युवती शहजादी हत्याकांड में दोस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार

हापुड़/गाजियाबाद।
जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का शव गाजियाबाद के एक होटल के कमरे में मिला था। गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार को मामले में आरोपी दोस्त को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार वेव सिटी थाना क्षेत्र में कस्बा डासना के रोहन एन्क्लेव स्थित अनंत होटल में धौलाना थाना क्षेत्र के पिपल्हेड़ा गांव निवासी शहजादी (22) अपने दोस्त अजहरुद्दीन के साथ 20 अक्टूबर को इस होटल में आई थी। रविवार सुबह शहजादी की लाश बेड पर पड़ी मिली थी और उसका दोस्त अजहरुद्दीन लापता था।

पुलिस जांच में पता चला कि रविवार सुबह ही अजहरुद्दीन कुछ खाने-पीने की चीज लाने की बात कहकर कमरे से निकल गया था और फिर वापस नहीं लौटा।

एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मृतका के परिजनों को भी जानकारी दी थी कि शहजादी और अजहरुद्दीन आपस में दोस्त थे। गुरुवार की सुबह बाईकसवार मृतके के दोस्त को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल से पूछताछ की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page