ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsNewsUttar Pradesh

संपत्ति विवाद में सगी बहन को गोलियों से भूना, मां ने भाग कर बचाई जान, हत्यारा भाई फरार

संपत्ति विवाद में सगी बहन को गोलियों से भूना, मां ने भाग कर बचाई जान, हत्यारा भाई फरार

जोधपुर,

 

शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित नादड़ी विष्णु नगर में एक सगे भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भून दिया। बहन को अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। हत्यारा भाई मां को भी मारने के लिए पीछे दौड़ा था, मगर मां ने भाग कर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि उसने मां पर भी गोली चलाई थी। हत्यारा भाई सुबह ही कार लेकर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण के साथ एफएसएल टीम को भी बुलाया। गोली रिवाल्वर से चलना प्रतीत हुआ है, लेकिन मौके पर गोलियों के खोल नहीं मिले हैं। हत्यारे भाई की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है।

एसीपी मंंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि नादड़ी स्थित विष्णुनगर में निरमा पुत्री बाबूलाल विश्रोई अपनी मां के साथ रहती है। सुबह साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच में निरमा का भाई श्रवण विश्रोई कार से आया था। वह घर में गया और मां बहन से कुछ बहस होने के बाद रिवाल्वर निकाल कर गोली चलाने लगा। उसकी मां ने तो भागकर जान बचा ली, मगर निरमा अपने को नहीं बचा सकी। निरमा मौके पर ही ढेर हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे।

एसीपी राजेंद्र प्रसाद दिवाकर के अनुसार मकान दो प्लॉट पर है। एक पर निर्माण हो रखा है जबकि पास में प्लॉट खाली है। श्रवण सुबह आया और रिवाल्वर निकाल कर हमला किया। उसकी मां बचने के लिए खाली प्लॉट के रास्ते से भाग गई। मगर निरमा जब भागने लगी, तब खाली पड़े प्लॉट पर ही निरमा पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जाहिरा शरीर पर तीन गोलियां लगना प्रतीत हुआ है। घटना की जानकारी पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। जहां पर साक्ष्य जुटाने के साथ शव का निरीक्षण किया गया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके लिए उसे एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

प्रथम दृष्टया मामले में संपत्ति विवाद होना बताया जात है। मृतका 28 साल की निरमा शादीशुदा थी और उसका ससुराल फिटकासनी लूणी में है, मगर वह अपने पीहर में रह रही थी। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद पहले भी होने की जानकारी मिली है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

16 Comments

  1. Pingback: jebjeed888
  2. Pingback: free chat
  3. Pingback: fox888
  4. Pingback: Fruitcash
  5. Pingback: pin up log in
  6. Pingback: MelBet
  7. Pingback: Alexander Debelov
  8. Pingback: Debelov
  9. Pingback: cat888
  10. Pingback: แทงหวย

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page