ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthNewsUttar Pradesh

सर्दियों में वजन कंट्रोल करने के साथ ही रहना चाहते हैं हेल्दी, तो डाइट में शामिल करें लहसुन

सर्दियों में वजन कंट्रोल करने के साथ ही रहना चाहते हैं हेल्दी, तो डाइट में शामिल करें लहसुन

लाइफस्टाइल 

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही खानपान और पहनावे की बेहद जरूरत होती है। इस मौसम में लोग अक्सर ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, जो उन्हें कंपकंपाने वाली ठंड में भी हेल्दी रख सकते हैं। लहसुन इन्हीं में से एक है, जो गर्मी हो या सर्दी लगभग हर मौसम में भारतीय किचन में मिल जाता है। यह खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ में आपकी सेहत को भी बेहतर करता है।

खासकर सर्दियों में इसे डाइट में शामिल करने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट भी सर्दियों में इसे खाने की सलाह देते हैं। लहसुन मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों के भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में इसे खाने के कुछ फायदे-

दिल को बनाए सेहतमंद

अगर आप दिल की बीमारी का शिकार हैं, तो लहसुन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। सीमित मात्रा में इसका सेवन आपके दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को बनाए रखना चाहते हैं और अपने ब्लड प्रेशरकोलेस्ट्रॉलऔर ब्लड शुगर को कम करना चाहते हैं, तो लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

इम्युनिटी को बढ़ाए

लहसुन सर्दियों में अपनी इम्युनिटी बढ़ाने का एक आसान उपाय है। इसमें सल्फर युक्त रसायन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में नियमित रूप से लहसुन खाकर आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर सकते हैं और संक्रमण से लड़ सकते हैं।

सर्दी-खांसी से राहत दिलाए

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं और सामान्य सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों से बचाते हैं। अपने इन्हीं गुणों की वजह से लहसुन मौसमी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में आपकी मदद करता है। अगर आपको बार-बार सर्दी-खांसी होती है, तो तुरंत लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करें।

पाचन बेहतर बनाए

सर्दियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत पाने और अपने पाचन को बेहतर बनाने के लिए आप लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह खाना आसानी से पचाने और पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है।

वजन कंट्रोल करे

सर्दियों में अक्सर लोग वजन बढ़ने की वजह से परेशान रहते हैं। ऐसे में अपना वजन कंट्रोल करने के लिए आप लहसुन खा सकते हैं। वजन नियंत्रित करने का सबसे अच्छा प्राकृतिक तरीका है हर दिन लहसुन खाना, खासकर सर्दियों में। सुबह सबसे पहले कच्चे लहसुन और शहद का सेवन करने से तुरंत प्रभाव दिखाई देगा।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page