ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो डेली डाइट में शामिल करें ये फाइबर से भरपूर सब्जियां

बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो डेली डाइट में शामिल करें ये फाइबर से भरपूर सब्जियां

लाइफस्टाइल 

पाचन को स्वस्थ रखने में फाइबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वजन को मेंटेन रखने में भी मदद करता है, इसलिए आपको अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स शामिल करना चाहिए। फाइबर युक्त खाद्द-पदार्थ में कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिससे वजन कम होने में भी मदद मिलती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें खा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो फाइबर से भरपूर होते हैं, इन्हें खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

ब्रोकोली

ब्रोकोली फाइबर का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कम होने में मदद मिलती है। आप इसे अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। चाहे तो आप ब्रोकोली को सलाद में भी शामिल कर खा सकते हैं या सब्जी और राइस के साथ भी पका कर खा सकते हैं

खीरा

खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसके अलावा यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से ज्यादा भूख नहीं लगती है। आप इसे आसानी से वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। छिलके सहित खीरा खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है और शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

गाजर

गाजर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है। आप इसे अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। गाजर को सब्जी या सलाद के रूप में खा सकते हैं।

हरी मटर

हरी मटर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह प्रोटीन से भरपूर होती है। चाहे तो आप इन्हें सब्जी, करी, पराठे या टिक्की में भी शामिल कर सकते हैं।

पालक

पालक पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें आयरन, फाइबर और अन्य एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से मल त्याग की क्रिया आसान होती है और पाचन भी स्वस्थ रहता है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page