ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurHealthNewsUttar Pradesh

दिल को रखना है स्वस्थ, तो रोजाना खाएं ये फल और सब्जियां

दिल को रखना है स्वस्थ, तो रोजाना खाएं ये फल और सब्जियां

लाइफस्टाइल 

आज के समय में कम उम्र में ही लोगों को दिल की बीमारी हो रही है। इसका सबसे मुख्य कारण है, गलत खानपान और बदलती जीवनशैली। इन दिनों काम की वजह से लोग इतना बिजी रहते हैं कि उन्हें फिजीकल एक्टिविटी करने का भी टाइम नहीं मिलता। ऐसे में कई गंभीर बीमारियों का भी जोखिम बढ़ जाता है।

हालांकि हेल्दी ईटिंग हैबिट्स के कारण स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं कम हो जाती हैं। ऐसे में आप हृदय से जुड़ी बीमारियों को कम करने के लिए भी अपनी डाइट में कुछ फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में जो आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं।

जामुन

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए डाइट में एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर जामुन शामिल कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट फल फाइबर, फोलेट, आयरन और कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है । जामुन में फैट की मात्रा भी कम होती है। अगर आप नियमित रूप से जामुन खाते हैं, तो इससे दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

ब्रोकली

पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली दिल को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार है। हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको नियमित रूप से ब्रोकली खाना चाहिए, इसके लिए डाइट में उबली हुई ब्रोकली शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप सलाद में भी ब्रोकली को शामिल कर सकते हैं। यह सब्जी कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य करने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

पालक

पालक सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। हरी पत्तेदार पालक में विटामिन-सी, कैल्शियम, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। आप पालक को खाने में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। पालक का सूप या जूस भी पी सकते हैं, इसके अलावा इसे पकाकर सब्जी के रूप में खा सकते हैं।

टमाटर

टमाटर किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ा देता है। इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-सी, फोलेट और कई पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। अगर आप रोजाना टमाटर खाते हैं, तो इससे हृदय रोगों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।

लहसुन

लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी गुणकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट डिजीज से बचाव करने में मदद करते हैं। लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page