ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला का बेटा दो साल बाद गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला का बेटा दो साल बाद गिरफ्तार

मेरठ

सोतीगंज के हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी हाजी नईम गल्ला के बेटे फुरकान को दो साल बाद परीक्षितगढ़ पुलिस ने धर दबोचा है। फुरकान के खिलाफ थाना सदर बाजार में चोरी के वाहन कटान, धोखाधड़ी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने फुरकान को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पश्चिमी उप्र में चोरी के वाहन कटान का सबसे बड़ा कमेला बन चुका सोतीगंज को करीब दो साल पहले मेरठ पुलिस ने बंद करा दिया था। पुलिस की हिस्ट्रीशीटर लिस्ट में हाजी नईम गल्ला और उसके बेटो फुरकान का नाम सबसे ऊपर था। इन्होंने चोरी के वाहन कटान से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की हुई थ

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कबाड़ियों की लिस्ट बनाकर एक-एक कबाड़ी पर शिकंजा कसा। पुलिस ने हाजी गल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसका बेटा फुरकान फरार हो गया था। पुलिस ने फुरकान पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति को जब्त कर लिया था।

इसके बाद भी वह हाथ नहीं लगा। शुक्रवार को परीक्षितगढ़ पुलिस ने उसे कस्बे से ही गिरफ्तार लिया। थाना प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि फुरकान लंबे समय से कस्बे में रह रहा था। मुखबीर की सूचना पर उसे पकड़कर पूछताछ की तो इसकी पहचान फुरकान पुत्र हाजी नईम गल्ला निवासी सोतीगंज के रूप में हुई।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page