ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

आधी आबादी नहीं सुरक्षित, सरेरहा लूटपाट कर रहे बदमाश

आधी आबादी नहीं सुरक्षित, सरेरहा लूटपाट कर रहे बदमाश

गाजियाबाद

गाजियाबाद कमिश्नरेट में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। ग्रामीणांचल से लेकर बीच शहर में एक के बाद एक महिलाओं के साथ लूट हो रही है। लुटेरों पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इससे महिलाओं के मन में डर बैठ गया है। लुटेरों पर अंकुश लगाकर महिलाओं के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना पुलिस के लिए चुनौती है।

महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति चार, पिंक बूथ, शक्ति दीदी, एंटी रोमियो एक्वार्ड समेत अन्य अभियान चलाए हुए हैं।करवा चौथ पर बाजार सज गए हैं। महिलाओं की भीड़ है। स्थानीय पुलिस को चौक चौराहों पर चेकिंग करने गश्त करने के आदेश भी पुलिस अधिकारियों ने दिए हैं।

एक दिन पूर्व ही मसूरी थाना क्षेत्र में लूट के दौरान घायल बीटेक छात्रा कीर्ति ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह लुटेरे को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। लेकिन इसका कोई खौफ बेखौफ बदमाशों परनहीं पड़ा। लिंकरोड थाना क्षेत्र के बृजविहार में महिला से कुंडल लूटकर फरार हाे गए। इससे साफ है कि महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

लोनी में शिक्षिका से लूट में पुलिस के हाथ खाली

26 अक्टूबर को लोनी के धारीपुर के पास राजेंद्र नगर की सरिता वर्मा से दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर होंडा अमेज कार लूट ली थी।कार में अगवा करने का प्रयास किया था।

विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। जैसे तैसे वह बदमाशों के चंगुल से छूटीं। राहगीर को आता देखकर बदमाश फरार हो गए। लेकिन पुलिस चार दिन बाद भी बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है।इससे महिला शिक्षिकाओं में डर है।

प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी के पास शिक्षिका को लूटा

24 अक्टूबर को वसुंधरा सेक्टर पांच से ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही वसुंधरा सेक्टर 17 की अर्चिता वर्मा से बाइक सवार एक बदमाश ने प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी के पीछे मोबाइल लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक पकड़ा नहीं गया।

आठ लाख के गहने हुए चोरी

अभयखंड तीन की सरिता आहुजा गहने लेकर ईरिक्शा से वैशाली सेक्टर चार में निजी बैंक में लाकर में रखने जा रही थीं। रास्ते में दो महिलाओं व एक 12 साल की बच्ची ने झांसे में लेकर गहने चोरी कर लिए।

गहने की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। पुलिस से शिकायत करने पर उन्हें खुद ही तलाशने की बात कहकर टरका दिया। प्रमुखता से प्रकाशित करने पर रिपोर्ट दर्ज हुई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page