ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

दीपावली मिलन कार्यक्रम में आयोजित हुई ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता,पीएम ,सीएम को भेजेंगे शुभकामना संदेश

दीपावली मिलन कार्यक्रम में आयोजित हुई ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता,पीएम ,सीएम को भेजेंगे शुभकामना संदेश

हापुड़ 

भारत विकास परिषद युवा शक्ति का दीपावली मिलन कार्यक्रम प्रकाश रीजेंसी पर मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
नेहल सिंहल की सुंदर गणेश वंदना की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अमित सिंहल , राजीव जिंदल एवं मार्गदर्शक डॉक्टर राजेश्वर सिंह का सम्मान व्यक्त कर कृतज्ञता ज्ञापित की गई।  कार्यक्रम में सुरुचि भोज की व्यवस्था विवेक अग्रवाल जी के द्वारा की गई

कार्यक्रम में तंबोला गेम, डांडिया डांस इत्यादि का आनंद लिया।
लकी ड्रा के द्वारा समय बधता अवार्ड दिए गए।दीपावली कार्यक्रम में बच्चों का फैंसी ड्रेस कंपटीशन एवं फैशन शो भी रखा गया था। जिसमें प्रथम स्थान संस्था के सदस्य शिवाय को प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान इति गोयल को मिला।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए घर से शुभकामना पत्र बनाकर लाने की प्रतियोगिता भी रखी गई थी। ग्रीटिंग कार्ड में प्रथम स्थान शशांक आर्य के पुत्र देवांग आर्य को मिला द्वितीय पुरस्कार विनीत गोयल की पुत्री इशिका गोयल को मिला।
कार्यक्रम संयोजक अमित सिंहल ने बताया इन ग्रीटिंग कार्ड को संस्था की तरफ से प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री आर्मी के चीफ एवं भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामना भेजने में प्रयोग करेंगे।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए दीप सज्जा की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चारुल रानी गर्ग एवं द्वितीय स्थान शिखा गोयल को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों की मंत्र मुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस ने सभी का मन मोह लिया।

इस कार्यक्रम में तुषार अग्रवाल एवं गीतिका अग्रवाल को बेस्ट ड्रेस अप कपल का पुरस्कार दिया गया एवं बेस्ट डांसर कपल का पुरस्कार सौरव गर्ग एवं निधि गर्ग ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सभी ने डांडिया, गरबा एवं डांस कर कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया।
संस्था की तरफ से सुंदर सेल्फी प्वाइंट की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें सभी ने अपने डिजिटल चैनल के लिए सुन्दर सेल्फियां ली।
सभी साथियों ने लकी ड्रॉ द्वारा बहुत से उपहार जीते सभी साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं एवं उपहार भी दिए गए।
संस्था के अध्यक्ष सचिन गोयल जी ने सभी को दीपावली की शुभ कामनाएं दी।
कार्यक्रम संयोजन टीम माला सिंहल, शिल्पी गोयल, चारुल रानी गर्ग, सीमा जैन, विकास गर्ग, अंकुर गोयल, अश्विनी गर्ग, राकेश जैन एंव अमित सिंहल, अध्यक्ष
सचिन गोयल,सचिव मुदित मोहन अग्रवाल,कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, महिला संयोजक शिल्पी गोयल भी मौजूद थीं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page