ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

सर्दियों में सेहत का खजाना है हरी मटर, जानें इसे खाने के अनगिनत फायदे

सर्दियों में सेहत का खजाना है हरी मटर, जानें इसे खाने के अनगिनत फायदे

लाइफस्टाइल 

लोगों को सर्दियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौसम में तरह-तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इन्ही में से एक है हरी मटर। इससे कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाती है। हरी मटर की सब्जी, पराठा आदि स्वाद से भरपूर होते हैं। सर्दियों में लोग इनका खूब लुत्फ उठाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं हरी मटर सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती हैं। आइए जानते हैं, इसे खाने से होने वाले फायदे।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटी के मरीजों के लिए हरी मटर काफी फायदेमंद होती हैं। इसका जीआई कम होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है। अगर आप भी बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो सर्दियो में हरी मटर जरूर खाएं।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

हरी मटर पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन-सी , मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। मटर में घुलनशील फाइबर भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करता है इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

पाचन के लिए

हरी मटर फाइबर से भरपूर होती है, जो आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाती हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना हरी मटर खाते हैं, तो आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। जिससे सूजन और पेट की अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।

आयरन का समृद्ध स्रोत

शरीर में आयरन की कमी से थकान, कमजोरी और कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में आप हरी मटर से बनी डिशेज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह शाकाहारियों के लिए आयरन का अच्छा स्रोत हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों में वजन कम करना काफी मुश्किल लगता है। ऐसे में आप हरी मटर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा हरी मटर में आयरन, फोलेट, विटामिन ए, फॉस्फोरस भी होते हैं। जो मांसपेशियों की ताकत को बढ़ावा देते हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page