ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

वेट लॉस करने के लिए 30-30-30 नियम को फॉलो करें

वेट लॉस करने के लिए 30-30-30 नियम को फॉलो करें

लाइफस्टाइल :

आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या है, लेकिन वजन बढ़ने के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, आहार और जीवनशैली में बदलाव करके वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। वजन नियंत्रण के लिए आप 30-30-30 नियम का भी पालन कर सकते हैं, जो वजन कम करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या है 30-30-30 नियम।

कैलोरी बर्न करें

वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, कैलोरी पर नियंत्रण करना। कैलोरी बर्न करने के लिए आप खाने की आदतों में बदलाव कर सकते हैं। अगर आप अपनी डेली डाइट में 30 प्रतिशत कैलोरी की कमी का लक्ष्य रखते हैं, तो वजन घटने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में पानी से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करना चाहिए।

भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाएं

खाना खाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है ठीक तरह से चबाना। भोजन चबाकर खाने से पाचन स्वस्थ रहता है और वजन भी कम होने में मदद मिलती है। आप खाने का स्वाद और लाभ लेने के लिए कम से कम 30 मिनट का समय लें, जिससे आप भोजन पर ध्यान केंद्रित कर इसका लुत्फ उठा पाएंगे।

कई लोग खाना खाते समय टीवी देखते हैं या फोन चलाते हैं। ये सारी आदतें सेहत को प्रभावित करती हैं। आप कभी भी जल्दबाजी में खाना न खाएं। लंच, डिनर या ब्रेकफास्ट करने के लिए समय जरूर निकालें। धीरे-धीरे चबाकर खाने से भोजन आसानी से पचता है और वजन कम होने में भी मदद मिलती है।

एक्सरसाइज करें

वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। वजन कम करने के लिए आप रोजाना 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें। नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करने से न केवल कैलोरी बर्न होती है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। आप रोजाना जॉगिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग आदि 30 मिनट तक कर सकते हैं, जिससे आप फिट रहेंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page