ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

दो भाइयों को चाकू से गोदकर लूटे पांच हजार रुपये

दो भाइयों को चाकू से गोदकर लूटे पांच हजार रुपये

गाजियाबाद

 नगर कोतवाली क्षेत्र में पंजाब लाइन के पास रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे दिनदहाड़े बदमाशों ने दो भाइयों को चाकू से गोदकर पांच हजार रुपये लूट लिए।

गऊपुरी के अमित सक्सेना ने बताया कि भाई अमन और चचेरा भाई अभय रविवार बाजार से कपड़े खरीदने को डेढ़ बजे घर से निकले थे। आधे घंटे बाद ही अभय ने फोन कर बताया कि उन्हें चाकू मार दिया है, एमएमजी अस्पताल आ जाओ।

धुएं से परेशानी होनी की कही बात और फिर…

अमित पहुंचे तो दोनों ने बताया कि पंजाब लाइन के पास खोखे पर वे सिगरेट पी रहे थे। एक व्यक्ति ने धुएं से परेशानी होनी की बात कही तो वे थोड़ा साइड हो गए। इसी बीच तीन युवक आए और अमन के सिर ईंट मार दी। दोनों से मारपीट की और उनकी जेब से पैसे निकालने लगे।

विरोध पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए। अमन के कंधे में एक और अभय के शरीर पर चाकू के पांच घाव हो गए। अमन के सिर में कड़े भी मारे गए। शोर सुनकर लोग इकट्ठे हुए तो उनसे पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

अमित ने बताया कि दोनों भाइयों को एमएमजी अस्पताल में सिर्फ पट्टी कर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी इलाज नहीं मिला तो दोनों को मरियम नगर स्थित सेंट जोसेफ अस्पताल ले गए और फिर संतोष अस्पताल में भर्ती कराया।

एसीपी कोतवाली निमिष पाटील के मुताबिक दोनों पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। छानबीन कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page