ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

डीएम ने दिए कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सकुशल संपन्न करवानें के निर्देश, तैयारी शुरू, नहीं लगें जाम

डीएम ने दिए कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सकुशल संपन्न करवानें के निर्देश, तैयारी शुरू, नहीं लगें जाम 

हापुड़

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आगामी गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी गत वर्ष के सापेक्ष इस बार मेले का आयोजन बेहतर कराना सुनिश्चित करेंगे और मेले के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले की सभी तैयारियां व कार्य योजना समय से पूर्व तैयार कर लें तथा मेले को विगत वर्षों से अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी से कहा कि समय से गन्ने की फसल कटवाने हेतु किसानों को समय से ही सूचित कर दिया जाए जिससे कि वह कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले से पूर्व अपने खेतों से गन्ने को काट सके। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान में ले हेतु समय अनुसार चार्ट बना लें जिससे मिले की व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page