ATMS College of Education Menmoms Global Inc
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

जिला पंचायत सदस्य उमेश देवी ने थामा कांग्रेस का हाथ

जिला पंचायत सदस्य उमेश देवी ने थामा कांग्रेस का हाथ

दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्ष ने जिला पंचायत व उनके साथियों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

हापुड़,
जिला पंचायत के वार्ड नंबर-18 की जिला पंचायत सदस्य उमेश देवी ने अपने साथियों के साथ गुरूवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सभी को दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। वार्ड-18 से जिला पंचायत सदस्य उमेश देवी और हरिओम चौहान ने अपने साथियों के साथ गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और प्रदेश सचिव डा.शुएब के आवाह्न पर कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरिओम चौहान ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश के आम आदमी की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवान, किसान और गरीब के साथ धोखा किया है। 2024 में लोग भाजपा को आईना दिखायेंगे। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि हरिओम चौहान और उमेश देवी के आने से पार्टी मजबूत होगी।
इस अवसर पर सुंदर राणा, अजय राणा, दीपक राणा, राज गुर्जर आदि मौजूद रहे।

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page