जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की मौत सीने में दर्द होने के बाद बेहोश होकर गिरा कैदी, इलाज के दौरान मौत

जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की मौत सीने में दर्द होने के बाद बेहोश होकर गिरा कैदी इलाज के दौरान मौत

गाजियाबाद

जिले के जेल में सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई। दरअसल, शुक्रवार की सुबह नाश्ता करने के बाद बैरक में घूम रहे 45 वर्षीय कैदी विष्णु के सीने में अचानक दर्द हुआ। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ गई।

 

हालत में सुधार न होने पर उन्हें संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान विष्णु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के रहने वाले कैदी को 27 फरवरी 2019 को सजा सुनाने के बाद जेल भेजा गया था। विष्णु को धौलाना में एक हत्या के केस में कोर्ट ने सजा सुनाई है।

Exit mobile version