ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

प्लाट में युवक का शव मिला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की पुष्टि हुई

प्लाट में युवक का शव मिला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की पुष्टि हुई

साहिबाबाद

 लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में शनिवार रात को खाली प्लाट में एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर स्वजन को जानकारी दी। स्वजन ने हत्या का अंदेशा जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूर्य नगर में खाली प्लाट के पास एक युवक का शव देर राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर लिंकरोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। तलाश में उसकी जेब से आधार कार्ड और मोबाइल मिला। मृतक की पहचान रामपुरी के सूरज के रूप में हुई।

मृतक के सिर में थी हल्की चोट

मृतक के सिर में हल्की चोट थी। पुलिस ने स्वजन को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। स्वजन मौत का कारण जानने के लिए सूर्यनगर पुलिस चौकी पहुंचे। उसके बाद अंतिम संस्कार करने की बात कही।

स्वजन ने हत्या का अंदेशा जताया है। उनका कहना था कि उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। वह प्लाट में कैसे गया उसकी मौत कैसे हुई। दोनों कहां है उनसे पूछताछ की जाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी की तो स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार किया।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page