ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

खाली प्लॉट में युवक का शव मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया

खाली प्लॉट में युवक का शव मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया

गाजियाबाद

जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के बहरामपुर में एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि शव पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव की पहचान नहीं हो पाई। आासपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की आयु करीब 30 वर्ष लग रही है। शव जिस स्थान पर मिला वहां कूड़ा पड़ा रहता है। एक सब्जी विक्रेता ने सबसे पहले शव को देख पुलिस को सूचित किया। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। चूहों ने भी शव को काटा हुआ था।

शाहरुख हत्याकांड में अन्य आरोपित पकड़ने की मांग

मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के रईसपुर में हुए शाहरुख हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित सरफराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को स्वजन ने अन्य आरोपित पकड़ने की मांग की है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस अभी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में अन्य आरोपित की भूमिका स्पष्ट सामने नहीं आई है। सरफराज ने रुपयों के विवाद में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में हत्या करना स्वीकार किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page