ATMS College of Education Menmoms Global Inc
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

खोड़ा में गैस के रिसाव से फटा सिलेंडर, मकान का हिस्सा गिरा, महिला घायल

खोड़ा में गैस के रिसाव से फटा सिलेंडर, मकान का हिस्सा गिरा, महिला घायल

गाजियाबाद

खोड़ा थाना क्षेत्र के मधु विहार में बुधवार को गैस के रिसाव से तेज धमाके के साथ घर में सिलेंडर फट गया। धमाके से मकान की पहली मंजिल का काफी हिस्सा गिर गया। इस दौरान खाना बना रही महिला घायल हो गई। महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह मधु विहार गली नंबर-9 में श्याम सिंह के मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रह रहे राजकुमार की पत्नी खाना बना रही थी। इस समय गैस का रिसाव होने से सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान का बीच वाला हिस्सा गिर गया।

वहीं, मकान का हिस्सा गिरने से खाना बना रही महिला विमलेश घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। विमलेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। धमाके के आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर की ओर भागे। पुलिस मौके पर जांच में जुटी। पुलिस ने बताया कि हादसे में अन्य कोई घायल नहीं हुआ है।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page