ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsRemove term: Madhya Pradesh News Madhya PradeshUttar Pradesh

पत्नी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार दहेज के लिए किया पत्नी के साथ दुस्ट व्यवहार

पत्नी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार दहेज के लिए किया पत्नी के साथ दुस्ट व्यवहार

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। क्रूर पति ने दहेज के लालच में महिला को ऐसा जख्म दिया जिसे शायद ही वो भूल सके।

पत्नी को कुएं में रस्सी से लटकाया

दहेज के लिए पत्नी के साथ हैवानियत का मामला जावद थाना इलाके के किरपुरा का है। एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे छोड़ दिया। रस्सी से लटकी पत्नी दया की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदे ने उसकी एक ना सुनी। महिला दर्द से बुरी तरह कराहती रही। सिर्फ यही नहीं, आरोपी ने इसका एक वीडियो बनाकर ससुरालवालों को भेज दिया।

आरोपी का नाम राकेश पिता रामचंद्र कीर बताया जा रहा है। राकेश किरपुरा गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, राकेश अपनी पत्नी से पिछले कई महीनों से दहेज की मांग कर रहा था। इससे पहले भी राकेश उसके साथ मारपीट कर चुका था, लेकिन बुधवार को तो हद ही हो गई।

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

राकेश ने गुस्से में आकर अपनी रत्नी को कुएं में रस्सी से लटका दिया। उसकी पत्नी कुएं के अंदर से बाहर निकालने की मिन्नतें करने लगी, चीखती रही, चिल्लाती रही, लेकिन उसने एक ना सुनी। बाद में परिवारवालों के हस्तक्षेप के बाद महिला को बाहर निकाला गया।

आरोपी गिरफ्तार, कई केस दर्ज

घटना के बाद पीड़ित महिला ने मायके जाकर आप बीती परिवार वालो को सुनाई। परिजनों में पुलिस के पास इसकी शिकायत की। पीड़िता ने राकेश पर मारपीट करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, ओर जान से मारने के मामले में मामला दर्ज किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page