ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

गले में दुपट्टा फंसने से पांचवीं की छात्रा की मौत

गले में दुपट्टा फंसने से पांचवीं की छात्रा की मौत

गाजियाबाद

विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में रहने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा की गले में दुपट्टा फंसने से मौत हो गई। वह अपनी छोटी बहन के साथ घर में खेल रही थी। घटना के वक्त दोनों बहनें घर में अकेली थीं। माता-पिता काम पर गये थे. छोटी बहन की सूचना के बाद माता-पिता वापस लौटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

सुरेंद्र सिंह नेगी अपने परिवार के साथ प्रताप विहार सेक्टर 11 में रहते हैं। परिवार में पत्नी और नौ साल और 12 साल की दो बेटियां थीं. सुरेंद्र सिंह नेगी और उनकी पत्नी अलग-अलग निजी कंपनियों में काम करते हैं। बुधवार को दोनों काम पर गए थे, जबकि पूर्वी स्कूल की छुट्टियों के कारण अपनी नौ साल की छोटी बहन के साथ घर पर थी। दोपहर करीब एक बजे दोनों घर में खेल रहे थे। इस दौरान पूर्वी ने गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था।

घबरा गई छोटी बहन

खेलते-खेलते अचानक गिर गई या दुपट्टा किसी चीज में फंस गया और गला दबने से उसकी मौत हो गई। पूर्वी को बेहोश देखकर छोटी बहन घबरा गई और तुरंत अपने माता-पिता को सूचित किया। माता-पिता घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एसीपी कोतवाली सलोनी अग्रवाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page