ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthNewsUttar Pradesh

सर्दियों में बच्चे जल्दी पड़ते हैं बीमार, तो इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए खिलाएं ये चीजें

सर्दियों में बच्चे जल्दी पड़ते हैं बीमार, तो इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए खिलाएं ये चीजें

 

लाइफस्टाइल 

 

सर्दियों में बच्चे अक्सर सर्दी-खांसी, बुखार से परेशान रहते हैं। कमजोर इम्युनिटी के कारण बच्चों की हेल्थ से जुड़ी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। पेरेंट्स बच्चों को सीजनल फ्लू से बचाने के लिए हर उपाय आजमाते हैं, लेकिन बच्चे बीमारी की चपेट में आ ही जाते हैं। अगर आपके भी बच्चे को सर्दियों के मौसम में बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें बच्चों को खिलाना जरूरी है। इन चीजों को खाने से उनकी इम्युनिटी बूस्ट होगी।

 

 

फल

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में फलों को शामिल करना बेहद जरूरी है। आप उन्हें संतरा,  अंगूर आदि खिला सकते हैं। ये विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो कई बीमारियों से बचा सकते हैं। ये इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाने जाते हैं। अगर बच्चे इन फलों को खाने में आनाकानी करते हैं, तो आप इन फलों का जूस बनाकर दे सकते हैं या सलाद में भी शामिल कर खिला सकते हैं

 

दही

प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बच्चों की डेली डाइट में पर्याप्त मात्रा में दही खिला सकते हैं, इससे पाचन स्वस्थ रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। दही में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

री सब्जियां

पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियां खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इनमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। बच्चों को खाने में पालक, केल और ब्रोकली जैसी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर कर सकते हैं। ये विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन साग-सब्जियों का सूप या स्मूदी भी बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर होते हैं।

अदरक

अदरक एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आप इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें, फिर इसमें गुड़ मिलाएं। आप इसे बच्चे को खिला सकते हैं। जिससे सर्दियों में बच्चे बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे।

बेरीज

बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो आपके बच्चे की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। अगर बच्चे इसे खाने से कतराते हैं, तो आप इन फलों की स्मूदी बना सकते हैं या दलिया में भी शामिल कर खिला सकते हैं।

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page