ATMS College of Education Menmoms
BreakingGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

बेटी को स्कूल से लेने जा रही महिला से दिनदहाड़े लूटी चेन

बेटी को स्कूल से लेने जा रही महिला से दिनदहाड़े लूटी चेन

मोदीनगर:

कोतवाली क्षेत्र की हरमुखपुरी कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े काली पल्सर सवार बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट ली। महिला अपनी बेटी को स्कूल से लेने के लिए घर से निकली थी। घटना को घर से बीस मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया. दोनों बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा है।

पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। हरमुखपुरी कालोनी के संदीप कुमार व्यवसायी हैं। उनकी पत्नी मुन्नी देवी गृहणी हैं। उनकी बेटी एक स्कूल में पढ़ाई करती हैं। दोपहर को स्कूल की छुट्टी के समय मुन्नी देवी बेटी को स्कूल से लेने के लिए घर से निकली थी। इस बीच पीछे से काली पल्सर पर दो बदमाश आए और मुन्नी के गले से सोने की चेन लूट ली।

बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन…

मुन्नी ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर दिल्ली-मेरठ मार्ग की तरफ फरार हो गए। सूचना पर एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मुन्नी ने बताया कि उनके चेन का वजन करीब डेढ तोला था।

आरोपित उनकी रेकी कर रहे थे। घर से थोड़ी ही दूरी पर आरोपित खड़े होकर बात कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में उनकी गतिविधियां दिख रही है। यदि उस समय पुलिस वहां गश्त कर रही होती तो शायद बदमाश वारदात को अंजाम ने पाते। मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page