ATMS College of Education Menmoms
BreakingEducationHapurMeerutNewsUttar Pradesh

यूजीसी नेट के लिए अभ्यर्थियों के पास अब पांच दिन और मौका, 29 अक्टूबर तक जमा करनी होगी फीस

 

यूजीसी नेट के लिए अभ्यर्थियों के पास अब पांच दिन और मौका, 29 अक्टूबर तक जमा करनी होगी फीस

मेरठ

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन का पांच दिन और मौका है। इसके बाद अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिलेगा।

यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गत 30 सितंबर से चल रही है। अब आवेदन की यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। आगामी 28 अक्टूबर तक शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

28 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक कीजिए ऑनलाइन आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट को लेकर पूर्व में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानि नेट अबकी बार अंग्रेजी, गणित और हिंदी समेत करीब 83 विषय के लिए हो रही है। यह परीक्षा आगामी 6 से लेकर 22 दिसंबर के बीच प्रस्तावित है। आवेदन का मौका अभ्यर्थियों को 28 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक मिलेगा, जबकि 29 अक्टूबर तक फीस जमा होगी। वहीं, परीक्षा में आनलाइन संशोधन 30 व 31 अक्टूबर को रात 11.50 बजे तक अभ्यर्थी कर सकेंगे।

पिछली परीक्षा में सीसीएसयू अभ्यर्थियों को मिली बड़ी सफलता

उधर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ परिसर और संबद्ध कालेजों के छात्र-छात्राएं अबकी बार बड़ी संख्या में नेट के लिए आवेदन कर रहे हैं। पिछली बार हुई परीक्षा में भी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता पाई थी। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जिसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ परिसर व संबद्ध कालेजों के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं।

4.63 लाख ने दी थी नेट की परीक्षा

यूजीसी की जून-2023 में हुई परीक्षा में मेरठ समेत देशभर से कुल 6.39 लाख अभ्यर्थियों ने आनलाइन पंजीकरण कराया था। गत 13 से लेकर 22 जून 2023 तक हुई परीक्षा में 4.63 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार यह संख्या और बढ़ाने की संभावना है।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page