cएलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 142 का इंस्टॉलेशन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

हापुड़,
रेलवे रोड स्थित टू नाइट रेस्टोरेंट में एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 142 का इंस्टॉलेशन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल प्रेसीडेंट श्री के. जी. अग्रवाल, इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अनिल बाजपेई, मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल, अधिष्ठापन अधिकारी डॉ. अराधना बाजपेई, नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील शर्मा, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव सचिन अग्रवाल एवं डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय बंसल ने अपना कार्यभार नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील शर्मा को सौंपा।
अधिष्ठापन अधिकारी डॉ. आराधना बाजपेई ने सुनील शर्मा को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,सचिन अग्रवाल को सचिव, एवम राहुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सुनील शर्मा जी के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 142 नई बुलंदियों को स्पर्श करेगा और सेवा कार्यों की दिशा और गति दोनों को सशक्त बनाएगा।”
इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा –
“एलायंस क्लब सेवा, सौहार्द और संस्कार की मिसाल है। हमें गर्व है कि यह संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।”
मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल ने कहा – “एलायंस क्लब केवल संगठन नहीं, बल्कि सेवा की एक धारा है। मेरा विश्वास है कि सामूहिक प्रयास और नए नेतृत्व की ऊर्जा से यह डिस्ट्रिक्ट समाज सेवा की नई ऊँचाइयों को छुएगा।”
नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा “मैं अपने दायित्व को सेवा भाव और समर्पण के साथ निभाऊंगा। मेरा उद्देश्य है कि डिस्ट्रिक्ट 142 का हर क्लब समाज के उत्थान में नई मिसाल कायम करे।”
मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल प्रेसीडेंट के. जी. अग्रवाल ने कहा –
“एलायंस क्लब का इतिहास समाज सेवा का इतिहास है। इस संगठन की असली ताकत इसके समर्पित सदस्य हैं, जो निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं।”
ए.बी.सी. चेयरमैन राकेश अग्रवाल ने कहा –आज का यह इंस्टॉलेशन समारोह टीमवर्क और नेतृत्व का सुंदर उदाहरण है, जो आने वाले वर्ष में सेवा कार्यों को नई दिशा देगा।”
सचिव रिपोर्ट डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव सचिन अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, अनुज गोयल, मयंक, भगवंत गोयल, सारिका गुप्ता, अल्का, बबीता, माधव बंसल, महावीर वर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, राकेश महेश्वरी, अनिल लोकेश पारुल अग्रवाल, सिमरन गोयल, उर्मिला शर्मा, सुधीर जैन, अनिल, सुनील, आदित्य कपिल, , नितिन, अभिषेक, क्षमा शर्मा, कीर्ति आदि को इंटरनेशनल पिन एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शोभा तब और बढ़ गई जब सर्वोत्तम, गौरव, यूनिवर्सल, महक, गगन, माधव एवं यूथ क्लब द्वारा फ्लैग प्रेजेंटेशन कर वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया गया।
समारोह में सैकड़ों सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।












