ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurMeerutNewsUttar Pradesh

लूट का विरोध करने पर व्यापारी की हत्या, पत्नी को भी मारी गोली

 लूट का विरोध करने पर व्यापारी की हत्या, पत्नी को भी मारी गोली

मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गौरीपुरा इलाके में लूट का विरोध करने पर व्यापारी को गोली मार दी। पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर महिला को भी गोली मार दी गई। व्यापारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

गौरीपुरा पुलिस चौकी के पीछे धनकुमार जैन का मकान है। 70 वर्षीय धनकुमार जैन व्यापारी है। गुरुवार की सुबह आठ बजे उनके घर के अंदर बदमाशों ने धावा बोल दिया। धनकुमार जैन ने लूटपाट का विरोध किया, जबकि अन्य सदस्यों को बदमाशों ने घर के अंदर कमरे में बंद कर दिया था

विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

विरोध करने पर बदमाशों ने धनकुमार जैन के सीने में गोली मार दी। उसके बाद पत्नी अंजू जैन ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने अंजू को भी गोली मार दी। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दंपती को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान धनकुमार जैन की मौत हो गई, अंजू की हालत गंभीर बनी हुई। एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ को पुलिस की टीम लगा दी गई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page