यूपी का मिनी हरिद्वार बन गया ब्रजघाट – पूर्व मुख्यमंत्री

यूपी का मिनी हरिद्वार बन गया ब्रजघाट – पूर्व मुख्यमंत्री
हापुड़
हापुड़। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि हरिद्वार के उत्तराखंड में शामिल होने के बाद उप्र का मिनी हरिद्वार बन गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री अपने समधि एवं प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव बिजेंद्र सहाय की पत्नी बीना सहाय की अस्थियां लेकर शुक्रवार की सुबह ब्रजघाट पहुंचे। यहां पहले से ही पुलिस द्वारा अतिथि गृह पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। जैसे ही उनका काफिला गंगा नगरी पहुंचा तो उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस पर ले जाया गया। जहां पर गंगा किनारे पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नाव में सवार होकर गंगा की बीच जलधारा मे अस्थि विसर्जित कीं। गंगा नगरी की सुदंरता को देख उन्होंने योगी सरकार की प्रशंसा की।
