भाजपा का 21 से 30 जून तक चलेगा घर-घर संपर्क अभियान

भाजपा का 21 से 30 जून तक चलेगा घर-घर संपर्क अभियान

हापुड़,
भाजपा के प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय पर घर-घर संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान के जिला संयोजक गौरव रूड़कीवाल व श्यामेंन्द्र त्यागी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
गौरव रूड़कीवाल ने बताया कि अभियान 21 जून से 30 जून तक चलेगा। प्रत्येक बूथ पर पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक वितरित करेगे। प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के साथ सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल व जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों के जनसंपर्क की योजना बनाई। संपर्क करने वाली टोली घर घर जाकर केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक वितरित करेंगे व बूथ पर संपर्क व्यक्ति से 9090902024 पर मिस कॉल कर उस व्यक्ति का विवरण लिंक पर फीड करना है।
इस अवसर पर अभियान के विधानसभा संयोजक अमित त्यागी, उपेंद्र राणा, पिंकी त्यागी, मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, अमरजीत सिंह, राहुल चटटा, केपी सिंह, सुनील वर्मा, श्यौदान सिंह, मुकुल त्यागी, मौसम सैनी, योगिंद्र तंवर, सुमित शिशोदिया, नवीन चौधरी, हेमंत त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version