ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, उपराष्ट्रपति के अपमान पर सदस्यता समाप्त करनें की मांग

हापुड़ में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, उपराष्ट्रपति के अपमान पर सदस्यता समाप्त करनें की मांग

हापुड़

हापुड़। उपराष्ट्रपति का नकल उतार कर और अपशब्द बोल कर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा किए गए अपमान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अन्य सांसदों को भी उनका अपमान करने के लिए प्रेरित करने के विरोध में भाजपाइयों ने प्रीत विहार चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ का अपमान अशोभनीय और अक्षम्य है । इससे पहले भी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का चौकीदार कहकर अपमान करना, जनजाति समाज से संबंधित राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मूजी का अपमान करना,सनातन धर्म का निरंतर अपमान करना ,यहां तक कि सनातन धर्म की प्रमाणिकता और उसकी अस्तित्व को नकारना, यह सब इनके साधारण व्यवहार में सम्मिलित हो चुका है।

भाजपा मीडिया प्रभारी सयुश वशिष्ठ ने राष्ट्रपति से टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को बर्खास्त करने की माँग की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर , जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ,राजीव सिरोही, भाजपा नगराध्यक्ष विनीत दीवान, दीपक भाटी राजेश आधाना सुभाष प्रधान राहुल मनोरमा रघुवंशी , सतीश सिंघल संजीव शर्मा कैलाश वर्मा जय जय भगवान, यूपी सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि , मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ, अनिरुद्ध , शैलेंद्र राणावत ,मुदित गोयल समेत अनेक मौजूद थे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page