ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

ऑटो चालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या शव सड़क किनारे बोरे से ढंका हुआ पुलिस टीम जांच में जुटी

ऑटो चालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या शव सड़क किनारे बोरे से ढंका हुआ पुलिस टीम जांच में जुटी

गाजियाबाद

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन में शुक्रवार सुबह ऑटो चालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की खबर से सनसनी मच गई। शव सड़क किनारे बोरे से ढंका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीन टीम जांच में जुटी हैं।

टीला मोड़ थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह गरिमा गार्डन में मस्जिद रोड पर एक युवक का धारदार हथियार से गला रेता हुआ बोरे से ढंका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची।

सिर और माथे पर भी हैं चोट के निशान

मृतक की पहचान दयाराम मार्केट में किराए पर रहने वाले ऑटो चालक सैफुल्ला के रूप में हुई। सिर और माथे पर चोट थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्वजन को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस उपयुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हत्यारोपित की तलाश की जा रही है।

jmc
jmc

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page