ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

सड़क दुर्घटना में हुई ऑटो चालक की मौत

सड़क हादसे में आटो चालक की मौत का मुकदमा दर्ज

हापुड़ देहात में एक माह पूर्व हुई एक सड़क दुर्घटना में आटो चालक पुत्र की मौत होने के बाद अब पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बृमपाल पुत्र पदम सिंह निवासी मोहल्ला तिहाई कस्बा व थाना खरखौदा मेरठ ने तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र सुमित हापुड़ में आटो चलाता था। 4 अप्रैल को जब उसका पुत्र सुमित शाम को
अपना आटो लेकर हापुड़ से घर के लिये आ रहा था तो हापुड़ खरखौदा रोड पर दीप उत्सव के नजदीक सामने से आ रही तेज कार के चालक ने उसके पुत्र आटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आटो टूट गया जबकि उसके पुत्र सुमित की मौके पर मृत्यु हो गयी और आटो मे बैठी सवारी के भी चोट आयी थी । प्रार्थी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page